मुख्यमंत्री ने लोगों को पारदर्शी, त्वरित और सुरक्षित सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए डीडीटीजी विभाग की सराहना की
डिजिटल टेक्नोलॉजीज एवं गवर्नेंस (डीडीटीजी) विभाग को ई-गवर्नेंस की दिशा में किए गए नवाचारों और नागरिक-केंद्रित डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार सचिव, डिजिटल टेक्नोलॉजीज एवं गवर्नेंस आशीष सिंघमार तथा निदेशक डॉ. निपुण जिंदल द्वारा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू को भेंट किए गए।विभाग की अभिनव पहल ‘हिमपरिवार’ को ‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ द्वारा ‘बेस्ट स्टेट-लेवल ई-गवर्नेंस इनिशिएटिव’ श्रेणी में प्रतिष्ठित ई.टी.गोव टेक. 2026 (सिल्वर विनर) से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा विभाग के ‘सर्वे प्लेटफॉर्म’ को ई-गवर्नेंस श्रेणी में उत्कृष्ट कार्यों के लिए स्कॉच समूह द्वारा ‘स्कॉच अवार्ड-2025’ प्रदान किया गया। इस प्लेटफॉर्म को प्रभावी डिजिटल सर्वेक्षण और डेटा-आधारित प्रशासन को सक्षम बनाने के लिए पुरस्कृत किया गया है।इसके अतिरिक्त, विभाग की...








