‘वॉच एंड पेट्रोल’ पहल का राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों तक विस्तार
हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के मार्गदर्शन में हिमाचल प्रदेश पुलिस ने अपनी नागरिक-हितैषी ‘वॉच एंड पेट्रोल’ पहल को शिमला के मॉल रोड से आगे बढ़ाते हुए मनाली, सोलन और मैक्लोडगंज सहित अन्य प्रमुख पर्यटन स्थलों तक सफलतापूर्वक विस्तारित किया है।उन्होंने बताया कि आरम्भ में मॉल रोड पर पुलिस विजिविलिटी बढ़ाने, जन सुरक्षा सुनिश्चित करने और पर्यटकों की सहायता के उद्देश्य से शुरू की गई यह पहल अब सेवा, सुलभता और जन विश्वास पर आधारित आधुनिक पुलिस का एक प्रभावी मॉडल बनकर उभरी है।उन्होंने बताया कि इस पहल के तहत औपचारिक (सेरेमोनियल) वर्दी में पुलिस कर्मियों को प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर तैनात किया गया है, जो पर्यटकों की सहायता, मार्गदर्शन, वरिष्ठ नागरिकों की मदद तथा आपात परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करेंगे। इन पुलिस क...








