हिमाचल पुलिस एवं ड्रग विभाग की बद्दी में एक बड़ी संयुक्त कार्रवाई : 2.23 लाख से अधिक नशीली गोलियां बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
हिमाचल प्रदेश में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत आज दिनांक 08.05.2026 को पुलिस एवं ड्रग विभाग की संयुक्त टीम ने सालासर कॉम्प्लेक्स, बद्दी में बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में प्रतिबंधित एवं नशीली दवाइयां बरामद की हैं।
छापेमारी के दौरान कुल 2,23,084 नशीली गोलियां बरामद की गईं, जिनमें Tramadol Hydrochloride की 1,61,920 गोलियां तथा Alprazolam (Atrox-0.5) की 61,164 गोलियां शामिल हैं।
कार्रवाई के दौरान मौके से दो आरोपियों—
1. शिव पूजन प्रजापति निवासी उत्तर प्रदेश2. अनुराग शुक्ला निवासी कानपुर को गिरफ्तार किया गया है।
प्रारम्भिक जांच में यह पाया गया है कि आरोपी बिना किसी वैध लाइसेंस एवं परमिट के प्रतिबंधित दवाइयों का अवैध भंडारण एवं कारोबार कर रहे थे। बरामद नशीली दवाइयों को पुलिस कब्जे में लेकर थाना बद्दी में ND&PS Act के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगा...








