नशा मुक्त समाज की ओर सशक्त कदम : 26 जून को सभी ग्राम पंचायतों में होंगी एंटी-चिट्टा विशेष ग्राम सभाएं
मंडी, 20 जून। जिला मंडी में नशा मुक्त और स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए 26 जून 2026 को सभी ग्राम पंचायतों में प्रातः 11 बजे एंटी-चिट्टा विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। यह विशेष ग्राम सभाएं "नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दिवस" के अवसर पर आयोजित की जाएंगी। इस संबंध में उपायुक्त मंडी ने पंचायत राज अधिनियम, 1994 तथा पंचायत राज सामान्य नियम, 1997 के तहत आदेश जारी किए हैं।
उपायुक्त ने बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने और समाज को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से एंटी-चिट्टा अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आयोजित होने वाली विशेष ग्राम सभाएं केवल जागरूकता कार्यक्रम नहीं होंगी, बल्कि नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प और जनभागीदारी का सशक्त मंच भी बनेंगी।
उन्होंने बताया कि ग्राम सभाओं में ग्राम...








