Sunday, August 2
Shadow

Hindi News

मुख्यमंत्री ने अत्याधुनिक 3-टेस्ला एमआरआई मशीन का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने अत्याधुनिक 3-टेस्ला एमआरआई मशीन का किया शुभारंभ

Hindi News
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला के अटल इंस्टीच्यूूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशियलिटीज़, चमियाना (एआईएमएसएस) में अत्याधुनिक 3-टेस्ला एमआरआई सुविधा का शुभारंभ किया। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज, शिमला के बाद एआईएमएसएस प्रदेश का दूसरा सरकारी स्वास्थ्य संस्थान बन गया है, जहां यह उन्नत इमेजिंग तकनीक उपलब्ध करवाई गई है। लगभग 23 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित यह अत्याधुनिक 3-टेस्ला एमआरआई मशीन बेहतर गुणवत्ता की इमेजिंग, कम समय में जांच तथा अधिक सटीक निदान की सुविधा प्रदान करेगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना वर्तमान राज्य सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि इस उन्नत एमआरआई सुविधा के शुरू होने से विभिन्न सुपर स्पेशियलिटी विभागों की निदान क्षमता अत्यधिक सुदृढ़ होगी, जिससे चिकित्सकों को जटिल बीमारिय...
इस वर्ष के अंत तक सभी चिकित्सा महाविद्यालय का होगा उन्नयनः मुख्यमंत्री

इस वर्ष के अंत तक सभी चिकित्सा महाविद्यालय का होगा उन्नयनः मुख्यमंत्री

Hindi News
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने गुरुवार शाम यहां स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए निर्देश दिए कि राज्य के सभी चिकित्सा महाविद्यालयों को इस वर्ष के अंत तक अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों से लैस किया जाएगा ताकि प्रदेश के लोगों को राज्य में ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई जा सकें।मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में स्टाफ की कमी को दूर करने के लिए राज्य सरकार ने हजारों पदों पर भर्ती की है। उन्होंने कहा कि एम्स, नई दिल्ली की तर्ज पर सरकार स्वास्थ्य संस्थानों में अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवा रही हैं, जिससे मरीजों को बेहतर और उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित हो रही है।श्री सुक्खू ने कहा कि डॉ. राजेन्द्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, टांडा, डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, हमीरपुर तथा अटल इन्स्टीच्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पैशियलिटी आयुर्...
बच्चे लक्ष्य निर्धारित कर कठिन परिश्रम से जीवन में सफलता प्राप्त करें : अपूर्व देवगन

बच्चे लक्ष्य निर्धारित कर कठिन परिश्रम से जीवन में सफलता प्राप्त करें : अपूर्व देवगन

Hindi News
मंडी, 10 जुलाई। उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करें तथा उसे हासिल करने के लिए पूरी लगन, अनुशासन और निरंतर कठिन परिश्रम करें।उन्होंने कहा कि आज का समर्पित प्रयास ही कल के उज्ज्वल भविष्य की नींव बनता है। उपायुक्त आज अपने कार्यालय में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना के तहत सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, मंडी द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, बगला की जमा एक एवं जमा दो की छात्राओं के एक्सपोजर विजिट कार्यक्रम के दौरान उनसे संवाद कर रहे थे। उन्होंने छात्राओं से कहा कि यदि वे अपने जीवन के लक्ष्य को लेकर गंभीर हैं, तो आज से ही पूरी निष्ठा के साथ मेहनत शुरू करें। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रतिदिन 10 से 12 घंटे नियमित एवं योजनाबद्ध अध्ययन करने, समय का सदुपयोग करने तथा लक्ष्य प्राप्ति तक निरंत...
आईटीआई के 30 प्रशिक्षुओं का प्रतिनिधिमंडल अंतरराष्ट्रीय एक्सपोज़र विज़िट पर होगा रवाना

आईटीआई के 30 प्रशिक्षुओं का प्रतिनिधिमंडल अंतरराष्ट्रीय एक्सपोज़र विज़िट पर होगा रवाना

Hindi News
हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के 30 मेधावी प्रशिक्षुओं का प्रतिनिधिमंडल कजाकिस्तान के अंतरराष्ट्रीय एक्सपोज़र विज़िट के लिए जाएगा। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी के नेतृत्व में यह प्रतिनिधिमंडल 12 जुलाई को दिल्ली से कजाकिस्तान के लिए रवाना होगा। राज्यभर के आईटीआई से चयनित प्रतिनिधिमंडल में 30 मेधावी प्रशिक्षु, तकनीकी शिक्षा निदेशक और 3 संकाय सदस्य शामिल हैं।तकनीकी शिक्षा मंत्री ने आज कहा कि इस एक्सपोज़र विज़िट का उद्देश्य राज्य के युवाओं को वैश्विक स्तर के व्यवसायिक प्रशिक्षण की जानकारी उपलब्ध करवाना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू वर्चुअल माध्यम से प्रशिक्षुओं के इस दल को रवाना करेंगे। यह वैश्विक स्तर का अनुभव, कौशल विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।इस प्रतिनिधिमंडल में 21 पुरुष एवं 9 महिला प्रशिक्षु शामिल हैं। ये प्रशिक्षु राज्य के 16 रा...
सरदार पटेल की एकता और संघवाद की सोच देश की शक्तिः राज्यपाल

सरदार पटेल की एकता और संघवाद की सोच देश की शक्तिः राज्यपाल

Hindi News
राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल केवल भारत के राजनीतिक एकीकरण के शिल्पकार ही नहीं थे, बल्कि भारतीय संघीय व्यवस्था के भी मजबूत समर्थक थे। उन्होंने कहा कि भारत का संघीय ढांचा दुनिया में अनोखा है, जहां अलग-अलग भाषाएं, संस्कृतियां और परंपराएं संविधान के माध्यम से एक सूत्र में बंधी हुई हैं जो देश की एकता की मजबूत नींव है।राज्यपाल आज भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान, शिमला में आयोजित अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी ‘सरदार पटेल की दृष्टि, एकीकरण, एकात्मता और संघवाद की परिकल्पना’ तथा ‘वंदे मातरम् की यात्रा- एक प्रदर्शनी’ के शुभारम्भ समारोह को संबोधित कर रहे थे।भारत के उप-राष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन को कार्यक्रम में शामिल होना था, लेकिन खराब मौसम के कारण वे नहीं आ सके। इस अवसर पर उप-राष्ट्रपति ने वीडियो के माध्यम से अपना संदेश दिया।राज्यपाल ने कहा कि ये दोनों कार्यक्रम भारत की राष्ट्रीय चेत...
भाजपा सरकार होती तो किशाऊ बांध पर पुराने समझौते को स्वीकार कर प्रदेश को आर्थिक बोझ उठाना पड़ता- मुख्यमंत्री

भाजपा सरकार होती तो किशाऊ बांध पर पुराने समझौते को स्वीकार कर प्रदेश को आर्थिक बोझ उठाना पड़ता- मुख्यमंत्री

Hindi News
 मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि अगर प्रदेश में भाजपा का मुख्यमंत्री होता, तो किशाऊ बांध पर हिमाचल प्रदेश के लोगों के अधिकारों के साथ समझौता हो गया होता। अगर प्रदेश में भाजपा की सरकार होती, तो वह पुराने समझौते को स्वीकार कर लेती, जिससे प्रदेश को आर्थिक बोझ उठाना पड़ता। लेकिन हमारी सरकार ने वर्ष 2023 में ही इस समझौते को अस्वीकार कर दिया था। उन्होंने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार ने इस महत्वपूर्ण परियोजना में अपने अधिकारों की मजबूती के साथ पैरवी की, इसलिए आज हिमाचल के हितों की जीत हुई है, जिससे हिमाचल प्रदेश को 600 करोड़ रूपये प्रति वर्ष की आय होगी।मुख्यमंत्री ने आज ‘जी मीडिया समृद्धि संवाद’ कार्यक्रम में कहा कि कांग्रेस सरकार जनता की सोच को धरातल पर उतार रही है और यही व्यवस्था परिवर्तन है। उन्होंने कहा कि अनाथ बच्चों, विधवा एवं एकल नारी, मेधावी छात्रों और सभी जरूरतमंदो...
एचएएस एवं संबद्ध सेवाओं के प्रशिक्षु अधिकारियों ने राज्यपाल से भेंट की

एचएएस एवं संबद्ध सेवाओं के प्रशिक्षु अधिकारियों ने राज्यपाल से भेंट की

Hindi News
हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा (एचएएस) एवं संबद्ध सेवाओं के वर्ष-2025 बैच के 27 प्रशिक्षु अधिकारियों ने आज यहां लोक भवन में राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की। ये अधिकारी डॉ. मनमोहन सिंह हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान (हिप्पा), शिमला में छह सप्ताह के फाउंडेशन कोर्स का प्रशिक्षण प्राप्त करने आए थे।राज्यपाल ने प्रशिक्षु अधिकारियों को राज्य सिविल सेवा में चयन के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि समाज और प्रदेश की सेवा करने का महत्वपूर्ण अवसर है। एक प्रशासनिक अधिकारी सरकार और जनता के बीच मजबूत कड़ी होता है, इसलिए उसे हमेशा ईमानदारी, पारदर्शिता और सेवा भावना के साथ कार्य करना चाहिए।राज्यपाल ने कहा कि प्रशिक्षण का समय अधिकारियों के व्यक्तित्व, नेतृत्व क्षमता और निर्णय लेने की योग्यता को विकसित करने का सबसे महत्वपूर्ण चरण होता है। हिमाचल प्रदेश एक पर्वतीय राज्य है,...
मुख्यमंत्री ने ‘वॉटर लॉज ऑफ हिमाचल’ संकलन का विमोचन किया

मुख्यमंत्री ने ‘वॉटर लॉज ऑफ हिमाचल’ संकलन का विमोचन किया

Hindi News
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज ‘वॉटर लॉज ऑफ हिमाचल’ संकलन का विमोचन किया। हिमाचल प्रदेश के जल शक्ति विभाग द्वारा तैयार किया गया यह राज्य का पहला व्यापक संकलन है, जिसमें विभाग से संबंधित सभी प्रमुख अधिनियम, नियम, नीतियां, तकनीकी पुस्तिकाएं और प्रशासनिक परिपत्र एक ही पुस्तक में संकलित किए गए हैं। इस संकलन का संपादन एवं संकलन जल शक्ति विभाग के प्रधान सचिव डॉ. अभिषेक जैन, मुख्य अभियंता (शिमला जोन) अभियंता मुकेश हीरा तथा अधीक्षण अभियंता (शिमला जोन) अभियंता विजय कश्यप ने किया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि यह संकलन अधिकारियों, अभियंताओं, ठेकेदारों और आम नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण संदर्भ पुस्तक साबित होगा। इससे जलापूर्ति, सीवरेज और सिंचाई सेवाओं में पारदर्शिता, जवाबदेही और कार्यकुशलता बढ़ेगी।उन्होंने जल शक्ति विभाग के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि विभाग ने कई वर्षों में बने कानू...
एंटी चिट्टा अवेयरनेस फुटबॉल टूर्नामेंट: सेमीफाइनल मुकाबले रोमांचक रहे

एंटी चिट्टा अवेयरनेस फुटबॉल टूर्नामेंट: सेमीफाइनल मुकाबले रोमांचक रहे

Hindi News
*मंडी, 09 जुलाई 2026।*जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित एंटी चिट्टा अवेयरनेस फुटबॉल टूर्नामेंट के तहत गुरुवार को सेमीफाइनल मुकाबले उत्साह और रोमांच के बीच खेले गए। टूर्नामेंट का उद्देश्य युवाओं को खेलों के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा "चिट्टा मुक्त मंडी–नशामुक्त हिमाचल" के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। यह अभियान प्रदेश में चल रहे व्यापक एंटी-चिट्टा जनजागरण अभियान का हिस्सा है। पहले सेमीफाइनल में सुंदरनगर एफसी और मैजीशियन एफसी के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें मैजीशियन एफसी ने 3-0 से शानदार जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में नेपोलियन एफसी ने एसपी-7 को 2-0 से हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया। दोनों मुकाबलों में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन और खेल भावना का परिचय दिया। मैचों से पूर्व सभी खिलाड़ियों को "चिट्टा मुक्त मंडी" की शपथ दिलाई गई तथा...
सीबीएसई संबद्ध स्कूलों में 3468 अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया जारी: शिक्षा मंत्री

सीबीएसई संबद्ध स्कूलों में 3468 अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया जारी: शिक्षा मंत्री

Hindi News
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में सीबीएसई से संबद्ध सरकारी विद्यालयों के लिए 3,468 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया प्रगति पर है। इनमें 19 श्रेणियों के 2,668 नियमित पदों का मामला हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग, हमीरपुर को भेजा जा चुका है, जबकि 800 अस्थायी अंग्रेजी एवं गणित अध्यापकों की नियुक्ति भी की जा रही है। संस्कृत, शारीरिक शिक्षा, संगीत, ड्रॉइंग, विज्ञान, वाणिज्य, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, इतिहास, हिंदी, भूगोल, समाजशास्त्र, मनोविज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान, ललित कला तथा लोक प्रशासन विषयों के शिक्षकों की भर्ती भी शीघ्र पूरी की जाएगी।शिक्षा मंत्री बुधवार को शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश में शिक्षा क्षेत्र में चल रहे विभिन्न सुधारात्मक कार्यक्रमों और योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को सरकार की जनकल्याणकारी पहलों को निर...