Wednesday, June 17
Shadow

Hindi News

राज्यपाल ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया

राज्यपाल ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया

Hindi News
राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज पंजाब के लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया और शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक शांति तथा आध्यात्मिक विकास को बढ़ावा देने में योग और ध्यान की परिवर्तनकारी भूमिका पर बल दिया।इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि आज की तेज-रफ्तार और तनावपूर्ण जीवनशैली में योग और ध्यान न केवल अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण हैं, बल्कि संतुलित, सकारात्मक और सार्थक जीवन जीने के लिए भी अत्यंत प्रभावी साधन हैं।उन्होंने कहा कि योग शरीर को स्वस्थ, ऊर्जावान और रोगमुक्त रखने में सहायता करता है, जबकि ध्यान मन को शांत, एकाग्र और तनावमुक्त बनाए रखता है। दोनों मिलकर आंतरिक संतुलन और समग्र कल्याण का मार्ग प्रशस्त करते हैं।राज्यपाल ने कहा कि भारत ऋषियों, योगियों और आध्यात्मिक परंपराओं की पावन भूमि रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि ...
राज्यपाल ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की

राज्यपाल ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की

Hindi News
राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज जम्मू के कटरा स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर लेडी गवर्नर बिंदु गुप्ता भी उपस्थित थीं।राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश तथा देशवासियों की शांति, समृद्धि, प्रगति एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की।उन्होंने देश में आपसी सद्भाव, एकता और निरंतर विकास की कामना करते हुए माता वैष्णो देवी से सभी नागरिकों के सुखद जीवन के लिए कामना की।...
मुख्यमंत्री ने नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल बैठक में आरडीजी सहित हिमाचल हितों के मुद्दे प्रमुखता से उठाए

मुख्यमंत्री ने नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल बैठक में आरडीजी सहित हिमाचल हितों के मुद्दे प्रमुखता से उठाए

Hindi News
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने वीरवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल बैठक में भाग लिया। बैठक का विषय ‘विकसित भारत के लिए समावेशी मानव विकास’ था।बैठक में देशभर में समावेशी विकास सुनिश्चित करने तथा विकसित भारत के दृष्टिकोण को ठोस परिणामों में परिवर्तित करने की रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की गई।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश के समक्ष मौजूदा वित्तीय चुनौतियों को प्रमुखता से उठाते हुए प्रधानमंत्री से राज्य के लिए एक उच्चस्तरीय समिति गठित करने का आग्रह किया, जो राजस्व घाटा अनुदान की समाप्ति, प्राकृतिक आपदाओं से हुए नुकसान, जलविद्युत परियोजनाओं में मुफ्त बिजली के हिस्से में कमी तथा जीएसटी व्यवस्था से उत्पन्न राजस्व हानि का आकलन कर सके।मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की प्रगति में हिमाचल प्रदेश महत्त्वपूर्ण योगद...
बेटियों के भविष्य की सुरक्षा के लिए मुफ़्त एचपीवी टीकाकरण कार्यक्रम का लाभ उठाएं- उपायुक्त

बेटियों के भविष्य की सुरक्षा के लिए मुफ़्त एचपीवी टीकाकरण कार्यक्रम का लाभ उठाएं- उपायुक्त

Hindi News
*मंडी, 11 जून।* उपायुक्त अपूर्व देवगन ने आज यहांमंडी जिले में चलाए जा रहेह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) टीकाकरण की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से अपील की है कि सभी माता-पिता एवं अभिभावक यह सुनिश्चित करें कि योग्य किशोर लड़कियाँ सरकार द्वारा उपलब्ध करवाए जा रहे मुफ़्त ह्यूमन पैपिलोमा वायरस टीकाकरण का लाभ उठाएँ। सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर) की रोकथाम की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के तौर पर  14 से 15 साल उम्र की लड़कियों को यह टीका मुफ्त दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मंडी ज़िले में अभी तक लगभग 2,508 योग्य लड़कियां एचपीवी टीकाकरण पहल का लाभ उठा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से इस टीके के फायदों के बारे में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। विभाग माता-पिता की चिं...
एड्स सुरक्षा अभियान से लोगों को जोड़ने और 95-95-99 लक्ष्यों को हासिल करने पर जिला-स्तरीय बैठक आयोजित, उपायुक्त ने की अध्यक्षता

एड्स सुरक्षा अभियान से लोगों को जोड़ने और 95-95-99 लक्ष्यों को हासिल करने पर जिला-स्तरीय बैठक आयोजित, उपायुक्त ने की अध्यक्षता

Hindi News
*मंडी, 11 जून।* 'मोबिलाइजेशन फ़ॉर एड्स सुरक्षा' (एमएएस) पहल के तहत जिला-स्तरीय समीक्षा और योजना बैठक उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित की गई। बैठक में जिला एड्स कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अरिंदम राय, जिला कार्यक्रम अधिकारी (एनसीडी) डॉ. पवनेश के अतिरिक्त एचआईवी/एड्स की रोकथाम, देखभाल और इलाज की गतिविधियों को लागू करने और उनकी निगरानी के लिए गठित ज़िला-स्तरीय समिति के अन्य सदस्य शामिल हुए। उपायुक्त ने एचआईवी से निपटने के राष्ट्रीय और वैश्विक लक्ष्यों 95-95-99 को हासिल करने के लिए एड्स सुरक्षा अभियान के तहत ज़िला-स्तरीय प्रयासों को मज़बूत करने पर बल दिया। उन्होंने पूरे ज़िले में जागरूकता, रोकथाम, जाँच, इलाज और वायरल सप्रेशन (वायरस के स्तर को कम करने) के उपायों को प्रभावी ढंग से लागू करन...
उपायुक्त अपूर्व देवगन पहुंचे ‘अपना विद्यालय’, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला द्रंग का किया निरीक्षण

उपायुक्त अपूर्व देवगन पहुंचे ‘अपना विद्यालय’, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला द्रंग का किया निरीक्षण

Hindi News
मंडी, 11 जून। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला द्रंग का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अपना विद्यालय योजना के तहत यह पाठशाला गोद ली (एडॉप्ट) है। प्रदेश सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देशों पर जिला स्तर पर अधिकारियों द्वारा चार-चार पाठशालाएं गोद ली गई हैं। उपायुक्त द्वारा द्रंग के अलावा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बगला, बीर-तुंगल तथा सदयाणा को गोद लिया गया है।    उपायुक्त ने आज द्रंग में पाठशाला प्रबंधन से यहां संचालित की जा रही शैक्षणिक व अन्य गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने पाठशाला में बनाए गए पुस्तकालय का भी अवलोकन किया और उपलब्ध पुस्तकों एवं अन्य पाठ्य सामग्री का ब्यौरा लिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देशों पर मंडी जिला में अपना पुस्तकालय योजना के तहत दूरदराज के ग्रामी...
वन संरक्षण अधिनियम के तहत मंडी वन मंडल के तहत 34 प्रस्तावों को मिली अंतिम मंजूरी –अपूर्व देवगन

वन संरक्षण अधिनियम के तहत मंडी वन मंडल के तहत 34 प्रस्तावों को मिली अंतिम मंजूरी –अपूर्व देवगन

Hindi News
*मंडी, 10 जून।* वन संरक्षण अधिनियम (एफसीए) के अंतर्गत लंबित प्रस्तावों की समीक्षा के लिए एक बैठक बुधवार को उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय के वीसी हॉल में आयोजित की गई। बैठक में जिले की विकास परियोजनाओं से जुड़े एफसीए मामलों की गहन समीक्षा की गई और उनके त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। उपायुक्त ने कहा कि विकास कार्यों में अनावश्यक देरी से बचने के लिए एफसीए प्रस्तावों का शीघ्र निष्पादन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विभागों के बीच बेहतर समन्वय पर बल देते हुए  कहा कि वन भूमि हस्तांतरण से संबंधित औपचारिकताओं को शीघ्रता से पूर्ण किया जाए ताकि विकास कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण हो सकें और उनमें अनावश्यक देरी न हो। उन्होंने  बताया कि अब तक जिले के विभिन्न विभागों के कुल 34 एफसीए प्रस्तावों क...
जनकल्याणकारी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग ले युवाः राज्यपाल

जनकल्याणकारी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग ले युवाः राज्यपाल

Hindi News
राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज यहां हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर एवं निःशुल्क दंत स्वास्थ्य जांच शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।राज्यपाल ने राज्य रेडक्रॉस सोसायटी तथा समाज के प्रति रक्तदाताओं के  अमूल्य प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस मानवता की सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है तथा पीड़ितों एवं जरूरतमंदों को सहायता प्रदान करने के साथ-साथ करुणा और सामुदायिक कल्याण की भावना को भी प्रोत्साहित करता है। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महान कार्य है, जिसमें जीवन बचाने और जरूरतमंद लोगों को नई आशा देने की क्षमता होती है। उन्होंने युवाओं से ऐसे मानवीय एवं जनहितकारी कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेने का आह्वान किया।कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने मोबाइल डेंटल क्लिनिक वैन का निरीक्षण किया और विशेष रूप से दूरदराज के क्षेत्रों में लोगों को गुण...
प्रदेश सरकार व्यवसाय में सुगमता को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री

प्रदेश सरकार व्यवसाय में सुगमता को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री

Hindi News
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को श्रम एवं रोजगार विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को इन योजनाओं का लाभ सभी पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से पहुंचाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभाग को प्रमाण-पत्र एवं लाइसेंस आदि सेवाओं की प्रक्रिया को पूर्णतः ऑनलाइन एवं डिजिटाइज करने के निर्देश दिए ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।मुख्यमंत्री ने कहा कि राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट-अप योजना-2023 के अंतर्गत युवाओं को ई-टैक्सी खरीदने के लिए 50 प्रतिशत अनुदान उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान 500 अतिरिक्त युवाओं को ई-टैक्सी खरीदने के लिए 50 प्रतिशत अनुदान प्रदान किया जाएगा, जिसके लिए बजट में 50 क...
रैगिंग पर रोक के लिए कड़े प्रावधान, शैक्षणिक संस्थान सुनिश्चित करें अनुपालना- अपूर्व देवगन

रैगिंग पर रोक के लिए कड़े प्रावधान, शैक्षणिक संस्थान सुनिश्चित करें अनुपालना- अपूर्व देवगन

Hindi News
मंडी, 10 जून। उपायुक्तअपूर्व देवगन की अध्यक्षता में आज यहां जिला स्तरीय एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इसमें शैक्षणिक संस्थानों में रैगिंग पर कड़ाई से रोक लगाने संबंधी विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। उपायुक्त ने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों में रैगिंग पर रोक के लिए कड़े प्रावधान किए गए हैं। इस विषय पर गठित राघवन समिति तथा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की ओर से आवश्यक दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। इन निर्देशों की शत-प्रतिशत अनुपालना सुनिश्चित करने के पहली जिम्मेवारी संबंधित शैक्षणिक संस्थानों की है। उन्होंने कहा कि संस्थान में प्रवेश के दौरान नए छात्रों को रैगिंग पर रोक से संबंधित नियमों एवं इस बारे में शिकायत की प्रक्रिया से अवगत करवाने के लिए विशेष जागरूकता फैलाई जानी आवश्यक है। प्रत्येक शैक्षणिक संस्थान में एंटी रैगिंग समितियों का गठन सुनिश्चित किया जाए। इस समिति के अध्य...