बेटियों के भविष्य की सुरक्षा के लिए मुफ़्त एचपीवी टीकाकरण कार्यक्रम का लाभ उठाएं- उपायुक्त
*मंडी, 11 जून।* उपायुक्त अपूर्व देवगन ने आज यहांमंडी जिले में चलाए जा रहेह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) टीकाकरण की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से अपील की है कि सभी माता-पिता एवं अभिभावक यह सुनिश्चित करें कि योग्य किशोर लड़कियाँ सरकार द्वारा उपलब्ध करवाए जा रहे मुफ़्त ह्यूमन पैपिलोमा वायरस टीकाकरण का लाभ उठाएँ। सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर) की रोकथाम की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के तौर पर 14 से 15 साल उम्र की लड़कियों को यह टीका मुफ्त दिया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि मंडी ज़िले में अभी तक लगभग 2,508 योग्य लड़कियां एचपीवी टीकाकरण पहल का लाभ उठा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से इस टीके के फायदों के बारे में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। विभाग माता-पिता की चिं...








