21 जून को योग के रंग में रंगेगा मंडी, ऐतिहासिक सेरी मंच बनेगा साक्षी
*मंडी, 15 जून।*
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून, 2026) के सफल आयोजन को लेकर जिला प्रशासन मंडी ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में अतिरिक्त उपायुक्त गुरुसिमर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं एवं विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम "स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग" निर्धारित की गई है।
बैठक में बताया गया कि 21 जून को ऐतिहासिक सेरी मंच, मंडी में जिला स्तरीय भव्य योग समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 6:30 बजे होगा। समारोह में स्कूली एवं महाविद्यालयी छात्र-छात्राएं, एनसीसी एवं एनएसएस स्वयंसेवक, विभिन्न सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में आम नागरिक भाग लेंगे।
जिला आयुष अधिकारी डॉ. ...








