नगर निगम मंडी के चुनाव के लिए मतदान अधिकारियों की पहली रिहर्सल आयोजित
मंडी, 28 अप्रैल। नगर निगम मंडी चुनाव-2026 के सफल एवं निष्पक्ष संचालन को लेकर संस्कृति सदन कांगनीधार में मतदान अधिकारियों के लिए पहली रिहर्सल आयोजित की गई। 17 मई को होने वाले चुनावों के लिए 15 वार्डों के 38 मतदान केन्द्रों पर मतदान कराया जाएगा। रिहर्सल में कुल 291 मतदान अधिकारियों ने भाग लिया और उन्हें चुनाव प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।प्रशिक्षण के दौरान सदर उपमण्डल से 66 पीठासीन अधिकारी, 67 सहायक पीठासीन अधिकारी, 74 मतदान अधिकारी-1 तथा 72 मतदान अधिकारी-2 उपस्थित रहे, जबकि बल्ह उपमंडल से 12 अधिकारियों ने भाग लिया। अधिकारियों को मतदान प्रक्रिया को सुचारू, निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई।
एडीसी मंडी गुरसिमर सिंह ने सभी अधिकारियों से पूर्ण जिम्मेदारी, निष्पक्षता और सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान कि...








