भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल हुए राज्यपाल
राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा आज शिमला में आयोजित ‘भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह’ में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति हमारी पहचान तथा राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। वर्तमान समय में युवाओं को अपनी संस्कृति, परम्पराओं और नैतिक मूल्यों से जोड़ना अत्यंत आवश्यक है, ताकि वे जिम्मेदार, संवेदनशील और राष्ट्रहित के प्रति समर्पित नागरिक बन सकें।उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा केवल एक परीक्षा नहीं, बल्कि नई पीढ़ी को देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, नैतिक मूल्यों और राष्ट्रीय चेतना से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने इस प्रेरणादायी आयोजन के लिए अखिल विश्व गायत्री परिवार को बधाई दी तथा परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।राज्यपाल ...








