मुख्यमंत्री ने ज्वालामुखी में विद्युत मंडल और उपमंडल कार्यालय भवन के निर्माण कार्य का किया शिलान्यास
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा ज़िला के ज्वालामुखी में विद्युत मंडल एवं उपमंडल कार्यालय भवनों के निर्माण कार्य तथा 33 केवी सब-स्टेशन के सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास किया।इन दोनों विकासात्मक परियोजनाओं की अनुमानित लागत लगभग 4 करोड़ रुपये है और इन परियोजनाओं से विभिन्न वर्गों और जल शक्ति विभाग की योजनाओं से 35,000 से अधिक उपभोक्ता लाभान्वित होगें।इस अवसर मुख्यमंत्री ने ज्वालामुखी के देहरियां में एक और विद्युत उपमंडल खोलने की घोषणा की, जिसके लिए 10 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इससे क्षेत्र में वोलटेज की समस्या का समाधान सुनिश्चत होगा और उपभोक्ताओं को सप्ताहभर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लिए पूर्व में 48 करोड़ रुपये की लागत से नौ 33 केवी विद्युत उपमंडल की घोषणा की गई है जिनका निर्माण कार्य विभिन्न चरणों में प्रगति पर है।मु...








