Sunday, August 2
Shadow

Hindi News

नगर निगम मंडी के चुनाव के लिए मतदान अधिकारियों की पहली रिहर्सल आयोजित

नगर निगम मंडी के चुनाव के लिए मतदान अधिकारियों की पहली रिहर्सल आयोजित

Hindi News
मंडी, 28 अप्रैल। नगर निगम मंडी चुनाव-2026 के सफल एवं निष्पक्ष संचालन को लेकर संस्कृति सदन कांगनीधार में मतदान अधिकारियों के लिए पहली रिहर्सल आयोजित की गई। 17 मई को होने वाले चुनावों के लिए 15 वार्डों के 38 मतदान केन्द्रों पर मतदान कराया जाएगा। रिहर्सल में कुल 291 मतदान अधिकारियों ने भाग लिया और उन्हें चुनाव प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।प्रशिक्षण के दौरान सदर उपमण्डल से 66 पीठासीन अधिकारी, 67 सहायक पीठासीन अधिकारी, 74 मतदान अधिकारी-1 तथा 72 मतदान अधिकारी-2 उपस्थित रहे, जबकि बल्ह उपमंडल से 12 अधिकारियों ने भाग लिया। अधिकारियों को मतदान प्रक्रिया को सुचारू, निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई। एडीसी मंडी गुरसिमर सिंह ने सभी अधिकारियों से पूर्ण जिम्मेदारी, निष्पक्षता और सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान कि...
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शिमला आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शिमला आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

Hindi News
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज हिमाचल प्रदेश के पांच दिवसीय दौरे पर शिमला पहुंचीं। शिमला के निकट छराबड़ा स्थित कल्याणी हेलीपैड पर आज उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने राष्ट्रपति का स्वागत करते हुए राज्य की जनता की ओर से उनका अभिनंदन किया।इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह (जिन्हें राष्ट्रपति के दौरे के लिए मंत्री-इन-वेटिंग नामित किया गया है), सांसद सुरेश कुमार कश्यप, नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान, मुख्य सचिव संजय गुप्ता, पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी, चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल एस.एस. धैय्या सहित राज्य सरकार और सेना के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।...
शिमला ज़िला की धरेच बनी प्रदेश की पहली ग्रीन पंचायत

शिमला ज़िला की धरेच बनी प्रदेश की पहली ग्रीन पंचायत

Hindi News
हिमाचल प्रदेश में ग्रीन पंचायत परियोजना अब धरातल पर साकार होने लगी है। शिमला ज़िला के कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र की धरेच ग्राम पंचायत प्रदेश की पहली ऐसी ग्रीन पंचायत बन गई है, जिसमें 500 किलोवाट क्षमता की सौर ऊर्जा परियोजना ने सफलतापूर्वक उत्पादन आरंभ कर दिया है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने अपने कसुम्पटी दौरे के दौरान इस परियोजना का उद्घाटन किया। क़रीब 1 करोड़ 94 लाख रुपये की लागत से तैयार इस परियोजना का निर्माण कार्य जनवरी 2025 में आरंभ हुआ था और 30 मार्च 2026 को इसे विद्युत् ग्रिड से जोड़ दिया गया था।मुख्यमंत्री ने बताया कि इस सौर परियोजना से प्रतिदिन लगभग 3000 यूनिट स्वच्छ ऊर्जा का उत्पादन हो रहा है, जबकि वार्षिक उत्पादन करीब 8 लाख यूनिट रहने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि समझौते के तहत हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत् बोर्ड लिमिटेड इस बिजली को 3.50 रुपये प्रति यूनिट की दर से ...
कसुम्पटी क्षेत्र के चियोग में 5.50 करोड़ से बनेगा स्कूल का नया भवन, 16 करोड़ से स्थापित होगा 66 केवी सब-स्टेशन

कसुम्पटी क्षेत्र के चियोग में 5.50 करोड़ से बनेगा स्कूल का नया भवन, 16 करोड़ से स्थापित होगा 66 केवी सब-स्टेशन

Hindi News
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला ज़िला के कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के चियोग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल, चियोग के नए भवन के लिए 5.50 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। इस अवसर पर एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस स्कूल में अगले वर्ष से सीबीएसई पाठ्यक्रम शुरू किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र में बिजली की समस्या का समाधान करने के लिए 66 के.वी. सब-स्टेशन के निर्माण के लिए 16 करोड़ रुपये देने की घोषणा की, जिसे एक साल के भीतर बनाकर तैयार कर दिया जाएगा। उन्होंने कुसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के लिए एफआरए के तहत स्वीकृत बंगापानी से चडैल, चियोग से जठाई, धलैऊ से जनुनाला, चियोग से मेहाना, धलैऊ से धार, फागू से सरिवन तथा जुब्बड़ से कढरब सड़कों के लिए समुचित धन उपलब्ध करवाने की घोषणा की। उन्होंने धरेच सिंचाई परियोजना के लिए धन उपलब्ध करवाने की भी घोषणा की।श्री सुक्खू ने अपने...
विक्रमादित्य सिंह ने भारत सरकार से 5400 करोड़ रुपये केन्द्रीय हिस्सेदारी के रूप में प्रदान करने का आग्रह किया

विक्रमादित्य सिंह ने भारत सरकार से 5400 करोड़ रुपये केन्द्रीय हिस्सेदारी के रूप में प्रदान करने का आग्रह किया

Hindi News
लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शनिवार देर सायं नई दिल्ली में भारत सरकार के आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित बैठक में भाग लिया। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में शहरी चुनौती कोष पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई।विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में मजबूत अधोसंरचना के निर्माण के दृष्टिगत राज्य सरकार ने शहरी चुनौती कोष के तहत लगभग 5 हज़ार 400 करोड़ रुपये की परियोजनाएं प्रस्तावित की हैं। उन्होंने छोटे शहरी स्थानीय निकायों और उनकी सीमित राजस्व क्षमता के दृष्टिगत राज्य के लिए 1,350 करोड़ रुपये केंद्रीय हिस्सेदारी के रूप में निर्धारित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों और कम व्यावसायिक लाभ के कारण पुनर्विकास परियोजनाओं में निजी क्षेत्र की भागीदारी सीमित रहती है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी और व...
प्राकृतिक खेती को राज्य का भविष्य बनाने में विश्वविद्यालय की महत्त्वपूर्ण भूमिकाः मुख्यमंत्री

प्राकृतिक खेती को राज्य का भविष्य बनाने में विश्वविद्यालय की महत्त्वपूर्ण भूमिकाः मुख्यमंत्री

Hindi News
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला से वर्चुअल माध्यम से डॉ. वाई.एस. परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के लिए 34.31 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास किए। उन्होंने औद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय, नेरी, हमीरपुर में 3.63 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 107 विद्यार्थियों की क्षमता के छात्रावास का उद्घाटन किया। उन्होंने लाहौल एवं स्पीति के ताबो स्थित 1.48 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित कृषि विज्ञान केंद्र के प्रशासनिक भवन का भी उद्घाटन किया।मुख्यमंत्री ने औद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय, नेरी, हमीरपुर, में 8.57 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले वर्किंग वुमन हॉस्टल का शिलान्यास किया। उन्होंने औद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय, खग्गल, हमीरपुर में 8.68 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले वर्किंग वुमन हॉस्टल का शिलान्यास भी किया। इन दोनों वर...
मानसून-2026 के लिए प्रशासनिक व विभागीय स्तर पर तैयारी, रोकथाम और शमन उपायों पर कार्यशाला आयोजित

मानसून-2026 के लिए प्रशासनिक व विभागीय स्तर पर तैयारी, रोकथाम और शमन उपायों पर कार्यशाला आयोजित

Hindi News
*मंडी, 25 अप्रैल।* आगामी दक्षिण-पश्चिम मानसून-2026 की तैयारी, रोकथाम और शमन उपायों पर गत शुक्रवार देर सायं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सौजन्य से एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त एवं प्राधिकरण के अध्यक्ष अपूर्व देवगन ने की।  कार्यशाला में मानसून से पूर्व सभी विभागों की तैयारियों की समीक्षा की गई तथा संभावित आपात स्थिति से प्रभावी एवं समयबद्ध तरीके से निपटने की योजना बनाने पर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए ताकि संभावित आपदा की स्थिति में शीघ्र, समुचित एवं समन्वित प्रतिक्रिया दी जा सके।   उपायुक्त ने कहा कि मानसून के दौरान जानमाल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूर्व चेतावनी प्रणाली (अर्ली वार्निंग सिस्टम) को सुदृढ़ किया जाएगा...
शहरी निकाय व पंचायत चुनावों को लेकर अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

शहरी निकाय व पंचायत चुनावों को लेकर अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

Hindi News
मंडी, 25 अप्रैल। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय के वीसी रूम में आयोजित बैठक में निर्वाचन अधिकारियों (आरओ) और सहायक निर्वाचन अधिकारियों (एआरओ) को शहरी निकायों तथा पंचायत चुनावों के सफल संचालन को लेकर प्रशिक्षण दिया गया। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे हैंडबुक का अध्ययन कर राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप चुनावी तैयारियां सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया को सतर्कता, पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराया जाए। बैठक में तहसीलदार निर्वाचन राजेश कुमार और नायब तहसीलदार निर्वाचन राजेश जोशी ने पीपीटी के माध्यम से नामांकन, जांच, नाम वापसी, उम्मीदवारों की सूची, चुनाव चिन्ह आवंटन, मतदान प्रक्रिया तथा ईवीएम प्रबंधन सहित विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी । पंचायत चुनावों से संबंधित प्रावधानों, दस्ताव...
निजी जल टैंकों की साफ-सफाई और गंदे पानी के रिसाव को रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश

निजी जल टैंकों की साफ-सफाई और गंदे पानी के रिसाव को रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश

Hindi News
मंडी, 25 अप्रैल। उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की समीक्षा बैठक के दौरान जल शक्ति विभाग को निर्देश दिए कि निजी जल भंडारण टैंकों की नियमित साफ-सफाई तथा उनमें गंदे पानी के रिसाव को रोकने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि गर्मियों के मौसम में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए लोगों को टैंकों की सफाई, रिसाव की रोकथाम तथा जल की गुणवत्ता बनाए रखने के प्रति जागरूक करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विशेष रूप से उन क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया जाए जहां गर्मियों में सूखे की स्थिति के कारण जल स्रोत प्रभावित होते हैं, ताकि वहां पर्याप्त मात्रा में गुणवत्तापूर्ण पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। उपायुक्त ने जल संचय को लेकर दीर्घकालिक योजनाएं तैयार करने पर बल देते हुए कहा कि वर्षा जल संचयन, जल स्रोतों के प...
प्रकृति-आधारित अनुसंधान को गति देने के लिए पंडोह में एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

प्रकृति-आधारित अनुसंधान को गति देने के लिए पंडोह में एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

Hindi News
मंडी, 25 अप्रैल। क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान (आरएआरआई), पंडोह, मंडी द्वारा आज संस्थान परिसर में एक दिवसीय प्रकृति प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्थान की प्रभारी डॉ. विनीता कुमारी नेगी ने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम केंद्रीय आयुर्वेदीय विज्ञान अनुसंधान परिषद द्वारा नियोजित प्रकृति आधारित अनुसंधान अध्ययनों के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में आयोजित किया गया।          उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य उन अन्वेषकों और शोधकर्ताओं को प्रशिक्षित करना था, जो परिषद की आगामी शोध परियोजनाओं से जुड़े हैं। इन परियोजनाओं को परिषद के परिधीय अनुसंधान संस्थानों एवं विभिन्न आयुर्वेद महाविद्यालयों के माध्यम से लागू किया जाना है, जिससे आयुर्वेद आधारित वैज्ञानिक अनुसंधान को सुदृढ़ किया जा सके।          इस अवसर पर अनुसंधान अधिकारी (आयुर्वेद) डॉ. विकास नरियाल ने प्रतिभागियों को अध...