निहरी में आयोजित सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में 181 शिकायतों का निपटारा
निहरी (मंडी), 10 अप्रैल। लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र की दूरदराज ग्राम पंचायत निहरी में आयोजित सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की अध्यक्षता की। क्षेत्र की 9 पंचायतों की 181 शिकायतों एवं समस्याओं का निपटारा इस कार्यक्रम के दौरान किया गया।
सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में ग्राम पंचायत निहरी, घड़ोई, बजौहण, रोहांडा, सेगल, डुमट बैहली, जरल, बंदली तथा ग्राम पंचायत मरहड़ा बदेहन के लोगों की ओर से लगभग 108 शिकायतें एवं समस्याएं प्राप्त हुईं। इनमें से 98 का समाधान प्रशासनिक स्तर पर पहले ही कर लिया गया, जबकि आज प्राप्त 83 समस्याओं का मौके पर ही निपटान किया गया, जबकि विभिन्न मांगों को संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।
इस अवसर पर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में जनता की आवाज...


