Sunday, August 2
Shadow

Hindi News

मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में आठ लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में आठ लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया

Hindi News
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा जिले के साच पास क्षेत्र में कालाबन-सतरुंडी मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना में आठ लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है।  मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की तथा दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।
चुनाव परिणाम जनता के विश्वास और सरकार की नीतियों पर मुहर: मुख्यमंत्री

चुनाव परिणाम जनता के विश्वास और सरकार की नीतियों पर मुहर: मुख्यमंत्री

Hindi News
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां चुनाव परिणामों को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जनादेश लोकतांत्रिक मूल्यों की जीत तथा जनहितकारी नीतियों पर जनता के विश्वास का प्रतीक है।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेशवासियों ने विकास, पारदर्शिता और जनकल्याण को प्राथमिकता देने वाली राजनीति का समर्थन किया है। उन्होंने चुनाव में विजयी हुए सभी उम्मीदवारों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि वे जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए अपने-अपने क्षेत्रों के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 53 शहरी स्थानीय निकायों में चुनाव हुए जिनमें से 29 शहरी स्थानीय निकायों में कांग्रेस ने जीत हासिल की है। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनावों में कांग्रेस समर्थित 2400 प्रधान तथा 2300 उप-प्रधान चुने गए हैं।  उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश के प्रत्य...
प्रदेश सरकार ने हिमकेयर योजना के बकाया भुगतान के लिए जारी किए 100 करोड़ रुपये

प्रदेश सरकार ने हिमकेयर योजना के बकाया भुगतान के लिए जारी किए 100 करोड़ रुपये

Hindi News
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने हिमकेयर योजना के तहत लंबित भुगतान को चुकाने के लिए 100 करोड़ रुपये जारी किए हैं।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों को उनके घर के निकट बेहतर और विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है और इसके दृष्टिगत पिछले साढ़े तीन वर्षों में स्वास्थ्य क्षेत्र में कई सुधार किए गए हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशियलिटीज चमियाणा, आईजीएमसी शिमला और टांडा चिकित्सा महाविद्यालय में आधुनिक ऑटोमेटेड लैब स्थापित करने के लिए 75 करोड़ रुपये की राशि जारी की है। इन प्रयोगशालाओं में खून के एक ही नमूने से कई तरह की जांच की जा सकेगी। उन्होंने कहा कि इन प्रयोगशालाओं में उपकरणों और टांडा व हमीरपुर चिकित्सा म...
सरकारी सेवा में नियुक्ति से पहले डोप टेस्ट अनिवार्य होगा: मुख्यमंत्री

सरकारी सेवा में नियुक्ति से पहले डोप टेस्ट अनिवार्य होगा: मुख्यमंत्री

Hindi News
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को प्रशासनिक सचिवों के साथ आयोजित बैठक में बजट घोषणा के अनुसार चतुर्थ श्रेणी के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित ग्रेच्युटी एवं अवकाश नकदीकरण के भुगतान शीघ्र सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागाध्यक्षों को करुणामूलक आधार पर नौकरी के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों का पूरा विवरण उपलब्ध करवाने को कहा ताकि प्रदेश सरकार इन मामलों में उचित निर्णय ले सके।मुख्यमंत्री ने चिट्टा तस्करी में संलिप्त पाए गए सरकारी कर्मचारियों के विरुद्ध की गई कार्रवाई की जानकारी उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने चिट्टा के विरुद्ध जन आंदोलन शुरू किया है तथा नशा माफिया के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है। युवाओं को नशे की बुराई से बचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सभी विभागों को निर्दे...
सूचना एवं जन संपर्क विभाग में निजी सहायक सदानन्द कपिल सेवानिवृत्त

सूचना एवं जन संपर्क विभाग में निजी सहायक सदानन्द कपिल सेवानिवृत्त

Hindi News
सूचना एवं जन सम्पर्क निदेशालय में आज निजी सहायक सदानन्द कपिल की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। सदानन्द कपिल ने 18 जनवरी, 1989 को विभाग में आशुटंकक के पद पर सेवाएं शुरू कीं। लगभग 37 वर्षों तक विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए उन्होंने जिला लोक सम्पर्क अधिकारी कार्यालय बिलासपुर, किन्नौर, कांगड़ा तथा निदेशालय में अपनी सेवाएं दीं।इस अवसर पर संयुक्त निदेशक उत्तम चंद कौंडल ने उनके स्वस्थ, खुशहाल और सुखद जीवन की कामना की और उनके योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने सदैव कर्तव्य-निष्ठा, ईमानदारी एवं अनुशासन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया।विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी उन्हें सुखद, स्वस्थ एवं आनंदमय जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।...
मॉडल मतदान केंद्र रंधाड़ा में स्वास्थ्य सेवाओं की अनूठी पहल

मॉडल मतदान केंद्र रंधाड़ा में स्वास्थ्य सेवाओं की अनूठी पहल

Hindi News
मंडी, 30 मई। पंचायत चुनाव के दौरान विकास खंड मंडी सदर के मॉडल मतदान केंद्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रंधाड़ा में मतदाताओं की सुविधा के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। इस पहल के तहत मतदान के लिए पहुंचे लोगों को स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न सेवाएं भी उपलब्ध करवाई गईं। सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम सदर रूपिंदर कौर ने बताया कि मॉडल मतदान केंद्र पर आयोजित स्वास्थ्य शिविर में कुल 162 लोगों की गैर-संचारी रोगों (एनसीडी) की स्क्रीनिंग की गई। इसके अतिरिक्त 202 लोगों के एक्स-रे किए गए, जिनमें से 12 मामलों में एक्स-रे रिपोर्ट असामान्य पाई गई। ऐसे लोगों को आगे आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श और जांच करवाने की सलाह दी गई। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्र पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने का उद्देश्य लोगों को मतदान के साथ-साथ स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक बनाना है। इस पहल को मतदाताओं से स...
प्रदेश सरकार विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए एक प्रतिशत ब्याज पर दे रही ऋण सुविधा: मुख्यमंत्री

प्रदेश सरकार विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए एक प्रतिशत ब्याज पर दे रही ऋण सुविधा: मुख्यमंत्री

Hindi News
पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना से लाभान्वित अनुसूचित जनजातीय क्षेत्र के 21 विद्यार्थियों ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिह सुक्खू से भेंट की और अपने शैक्षणिक अनुभव साझा किए।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार डॉ. वाई.एस. परमार विद्यार्थी ऋण योेजना  के अंतर्गत विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए 20 लाख रुपये तक का ऋण एक प्रतिशत ब्याज दर पर उपलब्ध करवा रही है। उन्होंने विद्यार्थियों से इस सुविधा का भरपूर लाभ उठाकर जीवन में अपने लक्ष्य हासिल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने शिक्षा क्षेत्र में विभिन्न सुधार किए हैं ताकि विद्यार्थियों को उनके घरों के निकट गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध हो सके।श्री सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश के 156 से अधिक स्कूलों में सीबीएसई पाठ्यक्रम शुरू किया है। इन स्कूलों में विद्यार्थियों को कला, विज्ञान और वा...
कुराश कप में कांस्य पदक विजेता सौरव सुमन ने मुख्यमंत्री से की भेंट

कुराश कप में कांस्य पदक विजेता सौरव सुमन ने मुख्यमंत्री से की भेंट

Hindi News
एशियन कुराश कप (सीनियर वर्ग) के कांस्य पदक विजेता सौरव सुमन ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से भेंट की। यह प्रतियोगिता 22 मई से 25 मई, 2026 तक उज्बेकिस्तान के नुकुस में आयोजित की गई थी।सौरव सुमन जल शक्ति विभाग में कनिष्ठ अभियन्ता के पद पर कार्यरत हैं तथा वर्तमान में शिमला जिले के मतियाना में अपनी सेवाएं दे रहे हैैं। इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर उन्होंने हिमाचल प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है।मुख्यमंत्री ने सौरव सुमन को उनकी लगन और कड़ी मेहनत के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि प्रदेश के युवाओं को खेलों और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगी। मुख्यमंत्री ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं।...
नगर निगम मंडी की 31मई को होने वाली मतगणना के लिए पूर्वाभ्यास सफलतापूर्वक संपन्न

नगर निगम मंडी की 31मई को होने वाली मतगणना के लिए पूर्वाभ्यास सफलतापूर्वक संपन्न

Hindi News
मंडी, 29 मई।  नगर निगम मंडी चुनाव-2026 के दृष्टिगत आज वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी के प्रशासनिक भवन स्थित परीक्षा हॉल में मतगणना प्रक्रिया का अंतिम पूर्वाभ्यास आयोजित किया गया। पूर्वाभ्यास कार्यक्रम सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम सदर मंडी रुपिंदर कौर के निर्देशन में संपन्न हुआ। इस पर मतगणना कार्य में नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मतगणना प्रक्रिया, टेबल प्रबंधन, अभिलेख संधारण, परिणाम संकलन तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों संबंधी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। अधिकारियों को मतगणना के दौरान पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं समयबद्धता बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए। सहायक रिटर्निंग अधिकारी रुपिंदर कौर ने कहा कि मतगणना प्रक्रिया निर्वाचन का अत्यंत महत्वपूर्ण चरण है, इसलिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी गंभीरता एवं सतर्कता के साथ करें। उन्होंने ...
नेरवा में 5 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा नया स्कूल भवन

नेरवा में 5 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा नया स्कूल भवन

Hindi News
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला जिला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नेरवा के विद्यार्थियों के साथ संवाद किया। इस विद्यालय को  हाल ही में सीबीएसई पाठयक्रम के अंतर्गत लाया गया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वे यहां विद्यार्थियों के साथ संवाद करने आए हैं। राज्य सरकार ने 150 से अधिक विद्यालयों में सीबीएसई पाठयक्रम शुरू किया है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के साथ संवाद करने से उन्हें उनकी समस्याओं को समझने और शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने का अवसर मिलता है।मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यालय के सीबीएसई संस्थान बनने के बाद नेरवा स्कूल में विद्यार्थियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इसलिए राज्य सरकार ने विद्यालय को दो शिफ्टों में संचालित करने की अनुमति दी है। उन्होंने कहा कि नेरवा में 5 करोड़ रुपये की लागत से नया स्कूल भवन निर्मित किया जाएगा, इसका निर्माण कार्...