रामपुर में भाजपा को झटका, क्षेत्र के प्रमुख नेता बृजलाल अपने 300 से अधिक समर्थकों सहित कांग्रेस में शामिल
भाजपा को झटका देते हुए शिमला जिले के रामपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख नेता बृजलाल अपने 300 से ज्यादा समर्थकों सहित आज कांग्रेस में शामिल होने के बाद सचिवालय में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के साथ शिष्टाचार भेंट की।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने बृजलाल और उनके समर्थकों का कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पार्टी सबके मान-सम्मान का ध्यान रखेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिए समर्पित भाव से काम कर रही है और प्रदेश का एक समान विकास सुनिश्चित बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रामपुर पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह का घर है और विकास की कोई कमी नहीं रखी जाएगी। इस अवसर पर बृजलाल ने मुख्यमंत्री को क्षेत्र की समस्याओं को लेकर एक मांग पत्र भी सौंपा तथा मुख्यमंत्री ने इन मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया।मुख्य...








